Friday, July 31, 2026

रांची: सरहुल और ईद को लेकर पुलिस अधिकारियों का राजधानी में फ्लैग मार्च

रांची : सरहुल और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को रांची में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक किया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी करना है।

इसे भी पढ़ें : देवघर में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से करते थे ठगी

इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के रूट की सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्म समीक्षा की गई। ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए तैनात पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली सहित स्थानीय थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

इसके साथ ही रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर