Friday, October 30, 2026

आरा के भरत तिवारी एनकांउटर केस में फॉयरिंग करने वाले एसटीएफ़ जवान की हुई गिरफ़्तारी

पटना: बिहार के भोजपुर ज़िले के भरत तिवारी एनकांउटर केस में एसटीएफ़ जवान अक्षय कुमार की गिरफ़्तारी हुई है. भोजपुर एसपी राज ने कहा कि ये गिरफ़्तारी गुरुवार देर रात हुई है. वहीं इस गिरफ़्तारी के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा, “मेरे बेटे पर पहली गोली अक्षय कुमार ने चलाई थी. जो बचे हुए हैं, उनकी भी गिरफ़्तारी होनी चाहिए. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ही कार्रवाई हुई है.”

इसे भी पढ़ें : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद रहना तय, बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

वहीं भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने इस गिरफ़्तारी पर कहा, “मुझे खुशी है कि एक आदमी गिरफ़्तार हुआ.” बता दें बीती 17 जून को भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के भरत तिवारी की पुलिस एनकांउटर के बाद मौत हो गई थी.

बाद में बीते 24 जून को भरत तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. इससे पहले भरत तिवारी एनकांउटर केस की न्यायिक जांच के लिए रिटायर जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर