Friday, October 30, 2026

देवघर में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से करते थे ठगी

देवघर : पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना देवघर की टीम द्वारा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के तिलैया गांव स्थित जंगल-झाड़ी इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान साइबर ठगी में संलिप्त तीन अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार यादव ,कमाल अंसारी और धनंजय दास शामिल हैं। सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें : मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने धनबाद के SNMMCH का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर लोगों से जानकारी प्राप्त करते थे। इसके अलावा, वे खुद को बैंक अधिकारी और Paytm कस्टमर केयर बताकर कैशबैक का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। साथ ही Airtel Payment Bank और अन्य माध्यमों से भी लोगों को झांसे में लिया जाता था। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और 5,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर