Wednesday, November 4, 2026

चाईबासा में बेरहमी से दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, नाले में तैरता मिला शव

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गांडकीदा गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक दंपती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों के शव नाले में फेंक दिए. शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दंगों से जुड़े IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा

मृतकों की पहचान गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी 45 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 40 वर्षीय पत्नी गोरवारी सिंकु के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं. पुलिस का मानना है कि हत्या किसी तेजधार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी से की गई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग सरकारी तालाब की ओर गए थे. इसी दौरान तालाब के पास बने नाले में दो शव पड़े दिखाई दिए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि वारदात के पीछे अंधविश्वास या डायन-बिसाही या फिर जमीन-संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा. फिलहाल गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर