Sunday, September 13, 2026

उत्तराखंड में 15 मिनट में 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ: विधायक भरत सिंह चौधरी ने ली संस्कृत में शपथ

देहरादून: देहरादून में आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

15 मिनट में पांच मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह बेहद संक्षिप्त रहा, जिसमें करीब 15 मिनट के भीतर पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया। नए मंत्रियों में मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और भरत सिंह चौधरी शामिल हैं। रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर कार्यक्रम को खास बना दिया। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी खाली पद हुए भर

इस विस्तार के साथ ही धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे पांचों पद भर गए हैं। पहले से तीन पद खाली थे, जबकि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों का चयन पिछले चार वर्षों के कामकाज के आधार पर किया गया है। इस सूची को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च के हरिद्वार दौरे के दौरान अंतिम रूप दिया गया था। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ युवा और महिला प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा गया है।

गोपनीय रखा गया कार्यक्रम

कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम को काफी गोपनीय रखा गया।
अचानक हुई इस घोषणा ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। सरकार जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारी बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शनिवार को एक साथ मनाया जाएगा ईद और सरहुल का त्यौहार, पांच हजार से अधिक पुलिस बल तैनात

 चुनाव से पहले पूरी टीम तैयार

गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। 23 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने से पहले यह विस्तार किया गया, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में उतर सके। पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली थी। अब कैबिनेट के पूर्ण गठन के साथ सरकार अपने अगले चरण की तैयारी में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर