Monday, November 2, 2026

भोपाल में वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, पांच की मौत,10 अन्य घायल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात बेरसिया इलाके में एक वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं से भरी वैन बैरसिया के पास काल का ग्रास बन गया। विद्या विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोग नर्मदा नदी से स्नान कर लौट रहे थे, जबकि पिकअप सवार लोग स्नान करने के लिए पवित्र नदी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दोनों वाहन अचानक आमने सामने आ गए और भयावह हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वैन सड़क पर ही पलट गई। अधिकारियों के अनुसार मृतक और घायल विदिशा के सिरोंज के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान मुकेश अहिरवार (40), बाबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) के रूप में हुई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग पिता, पुत्र और दादी भी शामिल थे। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया और दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ मृतकों के शव और घायलों का खून बिखरा हुआ था। स्थानीय राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम (SDM) और बैरसिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह से सेन ने बताया कि तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह रही। पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। उधर, हादसे के बाद भोपाल-बैरसिया रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर सुचारू कराया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर