Tuesday, November 3, 2026

कोडरमा विधायक के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या मामले में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची : कोडरमा थाना क्षेत्र के चीतरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : कोडरमा में विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की भूमि विवाद में हत्या, मां, पिता व बेटी भी घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल यादव, विजय यादव, सचिन यादव, भीखन यादव एवं गुलबी देवी शामिल हैं। सभी आरोपित चीतरपुर गांव के निवासी हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मारपीट की घटना हुई। घटना में घायल राजकुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने किया सड़क जाम

कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हिंसक झड़प में बुधवार देर रात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। विधायक डॉ. नीरा यादव के चालक के शव के साथ परिजनों ने कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर