Thursday, July 23, 2026

बोकारो में गवाई पुल पर गैस टैंकर में लगी आग, एनएच-32 पर यातायात रोका गया

बोकारो: जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10 बजे एक सोलह चक्का गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पुल के बीचों-बीच पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद गवाई पुल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों को डर था कि अगर गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो पुल के साथ-साथ आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे लोग सहम गए। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद टैंकर से गैस काफी हद तक लीक होकर निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की संभावना कुछ कम हो गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस और दमकल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया है। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर