नई दिल्ली : रविवार देर रात चावड़ी बाजार इलाके में एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग चौथी मंजिल पर बने टिन शेड में लगी, जो तेजी से फैलते हुए नीचे की मंजिलों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर तीन एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं।
इसे भी पढ़ें : बीजेपी में शामिल राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, अब तक दर्ज ‘एफ़आईआर’ की नहीं मिली जानकारी
इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से तीसरी और चौथी मंजिल से 8 से 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


