Thursday, November 5, 2026

बीजेपी में शामिल राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, अब तक दर्ज ‘एफ़आईआर’ की नहीं मिली जानकारी

नई दिल्ली : पिछले महीने आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि उन्हें अब तक पंजाब में अपने ख़िलाफ़ हुई किसी भी एफ़आईआर की कोई जानकारी नहीं दी गई है. संदीप पाठक ने पत्रकारों से कहा, “कल से टीवी चैनल यह रिपोर्ट कर रहे हैं कि पंजाब में मेरे ख़िलाफ़ दो एफ़आईआर दर्ज की गई हैं. मुझे अभी तक इनके बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है. कल से ही मैं दोनों एफ़आईआर की कॉपी मिलने का इंतज़ार कर रहा हूँ ताकि अपना जवाब दे सकूँ.

इसे भी पढ़ें : भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर महिला आरक्षण कानून पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

“उन्होंने कहा, “जब तक मैंने आम आदमी पार्टी में काम किया, मैंने सिद्धांतों और सदाचार के अनुसार काम किया. आज मैं बीजेपी हूँ और सिद्धांतों और सदाचार के अनुसार ही काम करता रहूँगा. राजनीति में सफलता या असफलता मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती. मैंने आम आदमी पार्टी किसी निजी कारण से नहीं छोड़ी. मैंने ऐसा विचारधारा और कार्यशैली में लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के कारण किया.”

इससे पहले शनिवार को ख़बर आई थी कि पंजाब में संदीप पाठक के ख़िलाफ़ दो एफ़आईआर दर्ज हुई हैं. इस पर बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी थी और इसे बदले की कार्रवाई बताया था. ख़बर लिखे जाने तक इस मुद्दे पर पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर