Tuesday, July 21, 2026

फरीदाबाद में ऑटो पार्ट्स वर्कशॉप में लगी आग, केमिकल ड्रम फटने से उड़ी छत

फरीदाबाद: फरीदाबाद शहर के एसजीएम नगर स्थित राजा चौक के पास एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली वर्कशॉप में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रम में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के घरों तक झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

ड्रम फटने से जोरदार धमाका

आग के दौरान वर्कशॉप में रखा केमिकल से भरा एक ड्रम फट गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि वर्कशॉप की टिन की छत उड़ गई और उसके टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। इस हादसे में एक कर्मचारी के झुलसने की सूचना है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। घटना स्थल संकरी गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- मनोबल गिराने की साजिश

वर्कशॉप मालिक की पहचान

बताया जा रहा है कि यह वर्कशॉप एनआईटी-5 निवासी प्रदीप की है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले मुजेसर क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लगी थी, जहां 10 से अधिक केमिकल ड्रम फटने से 15 लोग झुलस गए थे। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही हैं। जरूरत है कि फैक्ट्रियों और वर्कशॉप में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर