Sunday, November 1, 2026

रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा का पेपर लीक, हिरासत में मास्टरमाइंड समेत 160 लोग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद सिपाही परीक्षा से जुड़े पेपर लीक की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी। तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी स्थित एक स्कूल में पेपर लीक की तैयारी की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। यह स्कूल रांगामाटी मेन रोड से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर अंदर स्थित है।

पुलिस को देख भागे परीक्षार्थी

जैसे ही रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कुछ परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही दो परीक्षार्थी मौके से फरार हो गए, जिससे संदेह और गहरा गया। पुलिस ने मौके से कुछ परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, चार लोगों को हिरासत में लेकर तमाड़ थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक की साजिश में इनकी क्या भूमिका थी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बोकारो में पिंडराजोरा थाना के प्रभारी समेत सभी 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी से मिलीभगत का आरोप

WhatsApp Image 2026 04 12 at 12.43.23 PM

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने स्कूल परिसर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इन डिवाइस की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके माध्यम से पेपर लीक करने की योजना बनाई जा रही थी या नहीं। इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। फरार परीक्षार्थियों की तलाश भी जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर