स्पोर्ट्स डेस्क : T20 WorldCup 2026 के सुपर 8 का पाँचवा मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुपर 8 के मुकाबले अब रोमांचक होते जा रहे हैं। t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और पाकिस्तान 20 बार भिड़ चुके हैं, जिसमे 20 मुकाबले इंग्लैंड के नाम रहे हैं, और 9 में ही पाकिस्तान को जीत मिली है। जिसमे से एक मुकाबला टाइ हुआ और एक बेनतिजा रहा। आखिरी बार दोनों टीमें 2024 में एक दूसरे के आमने सामने थी, जिसमे इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह मात दी थी।
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं, और सबकि नजरें आज भी उन्ही पर रहेंगी। वहीं पाकिस्तान की ओर से फरहान साहिबजादा ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं, तो टीम की काफी उम्मीदें होंगी उनपर।
अब आज का मुकाबला भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसी मुकाबले से ही टीमों कि किस्मत तय हो जाएगी। श्रीलंका के इस स्टेडियम में अब तक 31 मैच हुए, और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहाँ ज़्यादा फायदा मिला है, हालांकि दूसरी इनिंग में खेलने वाली टीम ने भी लगभग बराबर ही मैच जीते हैं। हालांकि आज के मैच में बारिश कि भी आशंका जताई जा रही है। 25 प्रतिशत अनुमान लगाया जा रहा है की बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।


