Thursday, October 29, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी की 3,084 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी की कार्रवाई

महाराष्ट्र : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से अधिक संपत्तियों को अटैच कर लिया है। इनमें मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल स्थित उनका आलीशान घर अबोड भी शामिल है। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 3,084 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के उस मामले से जुड़ी है, जिसमें यस बैंक से लिए गए लोन के फंड डायवर्जन (फर्जी उपयोग) का आरोप है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी कार्रवाई

ED ने बताया कि ये कदम पब्लिक मनी यानी जनता के पैसों की रिकवरी के लिए जरूरी है। प्रॉपर्टीज को अटैच करने का आदेश 31 अक्टूबर 2025 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 5(1) के तहत जारी किया गया।PMLA कानून 2002 में बनाया गया था, ताकि ब्लैक मनी और अवैध वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाई जा सके। इसके तहत एजेंसी संदिग्ध संपत्तियों को जब्त कर सकती है और बाद में कोर्ट में केस चलाया जाता है।

ED की जांच में क्या सामने आया

ED की जांच के मुताबिक, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) में 2017 से 2019 के बीच बड़े पैमाने पर फंड का दुरुपयोग हुआ। इस दौरान यस बैंक ने RHFL में 2,965 करोड़ और RCFL में 2,045 करोड़ रुपए का निवेश किया था। लेकिन दिसंबर 2019 तक ये लोन NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) बन गए। RHFL के करीब 1,353 करोड़ और RCFL के 1,984 करोड़ रुपए अब तक बकाया हैं।कुल मिलाकर यस बैंक को 2,700 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

जांच में ED ने पाया कि इन पैसों को रिलायंस ग्रुप की अन्य कंपनियों और फर्जी फर्मों में ट्रांसफर किया गया। कई मामलों में लोन उसी दिन अप्लाई, अप्रूव और डिस्बर्स कर दिए गए, जो बैंकिंग नियमों का उल्लंघन है। दस्तावेजों में भी कई खामियां मिलीं  जैसे ब्लैंक पेपर्स, बिना तारीख के साइन और बिना फील्ड वेरिफिकेशन के अप्रूवल। ED ने इसे जानबूझकर की गई लापरवाही और कंट्रोल फेल्योर बताया है।

किन-किन शहरों की प्रॉपर्टी अटैच हुई

ED ने बताया कि अटैच की गई प्रॉपर्टीज देश के कई बड़े शहरों में फैली हैं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और जमीन के टुकड़े शामिल हैं। सबसे हाई-प्रोफाइल संपत्ति है अनिल अंबानी का मुंबई के पाली हिल स्थित बंगला अबोड, जो उनकी पत्नी टीना अंबानी और बेटों जय अनमोल व जय अनशुल के साथ उनका निवास स्थान है।

अनिल अंबानी का पाली हिल वाला बंगला

अबोड में लग्जरी सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। इसमें स्विमिंग पूल, जिम, हेलीपैड, पार्किंग स्पेस और एक बड़ा लाउंज एरिया है, जहां अनिल अंबानी का लग्जरी कार कलेक्शन डिस्प्ले किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर में रोल्स रॉयस, पोर्शे, ऑडी, मर्सिडीज और लेक्सस जैसी कारें हैं। हालांकि, यूके की एक अदालत में पेशी के दौरान अनिल अंबानी ने कहा था कि उनके पास सिर्फ एक कार है।

Also Read : तेलंगाना में बस और डंपर की टक्कर में 17 लोगों की मौत, रंगा रेड्डी जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

क्या है पूरा मामला?

साल 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों RHFL और RCFL को करीब 3,000 करोड़ रुपए के लोन दिए। ED की जांच में पता चला कि यह पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया और बैंक के अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत भी दी गई।

ED के अनुसार, यह एक सोचा-समझा और सुनियोजित फाइनेंशियल फ्रॉड था, जिसमें बैंक, निवेशकों और शेयरधारकों को गुमराह कर पैसा हड़पा गया। कई कंपनियों के एक ही पते और डायरेक्टर पाए गए, लोन बिना जरूरी वेरिफिकेशन के मंजूर हुए और पुराने लोन चुकाने के लिए नए लोन जारी किए गए।

CBI ने यस बैंक के इन दो लोन मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज की है। इन मामलों में यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर का भी नाम शामिल है। CBI के अलावा सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने भी ED को जानकारी सौंपी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर