Tuesday, July 21, 2026

रांची पुलिस की छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा ईडी, CBI जांच की मांग

रांची : गुरूवार सुबह रांची पुलिस टीम की ईडी कार्यालय में हुई छापेमारी को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी झारखंड हाईकोर्ट पहुंची और इस मामले में याचिका दायर कर छापेमारी को चुनौती देते हुए मामले की सीबीाई जांच की मांग की है। ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. बताया जा रहा है कि इस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी तय हुई है.

बताया जा रहा है कि पेयजल विभाग के कर्मी संतोष कुमार ने ईडी के दो अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में बीते दिनों प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले के अनुसंधान को लेकर गुरूवार सुबह रांची पुलिस की टीम ईडी दफ्तर पहुंची और लगभग आठ घंटे तक मामले में छानबीन और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार संतोष कुमार ने दावा किया कि रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई. अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए. इस शिकायत के आधार पर रांची के एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक बड़ी टीम अचानक हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची. पुलिस ने वहां कई घंटों तक जांच की और घटना के समय मौजूद अधिकारियों से पूछताछ हुई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर