Tuesday, July 21, 2026

कॉन्सर्ट के दौरान फैंस ने सिंगर पर फेंका बोतल, सिंगर ने गुस्से में उनपर थूक दिया, अब विवादों में फंसे

मनोरंजन: फेमस सॉन्ग्स इक कुड़ी और बरगद जैसे गानों के सिंगर अर्पित बाला इन दिनों चर्चा में चल रहे है। दरअसल वो अपने एक कॉन्सर्ट के लिए हैदराबाद गए थे, और कॉन्सर्ट के दौरान, फैंस के साथ उनका कुछ विवाद हो गया था। जिसके सफाई अब सिंगर ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि, आखिर उस दिन क्या हुआ था। वीडियो में उन्होंने बताया की “मैं कॉन्सर्ट के लिए हैदराबाद गया था, कॉन्सर्ट बहुत अच्छा जा रहा था, मैं तीन गाने गया चुका था, फैंस भी वाइब कर रहे थे लेकिन, जैसी ही मैं चौथे गाने पर पहुंचा, कुछ फैंस ने बोतल फेंकी जो सीधा मेरे आँख पर लगी, और मेरा फ़्लो टूट गया। अब ऐसा नहीं था की मैंने उस वक़्त ही ऐसा किया, बल्कि वो उससे पहले भी स्टेज पर बोतल फेंक चुके थे। अब ऐसे में मुझे गुस्सा आया और तब जो मुझे ठीक लगा मैंने किया। अब कोई गलत करे और कुछ न कहना वो तब तक ही ठीक लगता है जब सब लिमिट में हो।

सिंगर ने ये भी बताया कि कुछ लड़के कॉन्सर्ट में उन्हें गंदे तरीके से देख रहे थे, और गालियां बक रहे थे, जिसके बाद मैंने गालियां दी। पछतावा बस मुझे इस बात का है, की मैंने उनपर थूक दिया, और वो मुझे नहीं करना चाहिए था। हालांकि अंत में उन्होंने ये भी साफ किया कि जो लोग ये कह रहे हैं, कि ये कैसा आदमी है, कितना खराब है। उनको बस इतना कहूँगा कि ये सब मैं फैंस के लिए ऑडीएन्स के लिए कर रहा हूँ, और ये सब जो होता है, उसमे लोग ये क्यों नहीं देखते की पीछे उस इंसान के साथ क्या हुआ होगा। अब मैंने अपना पक्ष रखा है, क्योंकि मैं नहीं रखूँगा तो फिर कौन रखेगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड में लोकायुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार 7 अप्रैल को जारी करेगी अधिसूचना

दरअसल हैदराबाद में 28 मार्च को ईवेंट के दौरान उनपर स्टेज पर कुछ लोगों ने बोतल फेंक कर मारा, उन्होंने गालियां दी फिर सिक्युरिटी को उन लड़कों को बाहर निकालने को कहा, बोतल फेंक कर फिर उन्होंने, कहा कि इधर देख क्या हुआ, डर लगा अब ? और फिर उन्होंने दोबारा गाने से पहले सबको चेतावनी भी दी की अब ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सिंगर ने वीडियो के जरिए अपना पक्ष रख सारी बातें अपने साइड से क्लियर कर दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर