Tuesday, July 21, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो का वीडियो वायरल, अधिकारियों को लेकर दिए बयान पर मचा विवाद

रांची: डुमरी विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर कोई अधिकारी धमकाए और बाद में बाहर मिले तो उसे पटक कर मारो, इससे फांसी नहीं होगी। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

मजदूर आंदोलन के दौरान वीडियो हुआ जारी

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दामोदर घाटी निगम के चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में प्रबंधन और मजदूरों के बीच चल रही वार्ता के दौरान का है। सात मिनट से अधिक लंबे इस वीडियो में विधायक मजदूरों के मुद्दों को लेकर काफी आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बैठक के दौरान विधायक जयराम महतो ने अधिकारियों पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रबंधन से मजदूरों को नियमित काम देने की मांग की और कहा कि वर्षों से काम कर रहे मजदूरों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

jairam mahot

क्या है मजदूरों का मामला

जानकारी के अनुसार डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीएचपी सेक्शन में वैगन ट्रिपलर की सफाई का काम करने वाले मजदूर 22 अप्रैल से आंदोलन कर रहे थे। यह आंदोलन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले चल रहा था। मजदूरों का कहना था कि वे साल 2008 से काम कर रहे हैं, लेकिन वर्ष 2018 के बाद से उन्हें महीने में सिर्फ 13 दिन ही काम दिया जा रहा था। इतना ही नहीं, पिछले 20 दिनों से उन्हें वह काम भी नहीं मिला था। इसी मांग को लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे थे।

jairam mahto 2

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

चार घंटे चली वार्ता फिर आंदोलन समाप्त

सोमवार को विधायक जयराम महतो की पहल पर मजदूर प्रतिनिधियों और डीवीसी प्रबंधन के बीच करीब चार घंटे तक बातचीत हुई। लंबी वार्ता के बाद मजदूरों के पक्ष में निर्णय लिया गया और आंदोलन समाप्त करा दिया गया। बैठक के बाद सहमति पत्र भी सौंपा गया, जिसमें मजदूरों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार मजदूरों को अब 13 दिनों की जगह 26 दिन तक काम देने की दिशा में पहल की जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में बीकेएमएस के दो प्रतिनिधि, डीवीसी के दो अधिकारी और उप महाप्रबंधक (प्रशासन) को शामिल किया गया है। समिति अगले सात दिनों में काम की उपलब्धता का आकलन करेगी और उसी आधार पर मजदूरों को ज्यादा रोजगार देने की व्यवस्था तैयार करेगी।

jairam mahto

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: जांच कमेटी , बोकारो-हजारीबाग में करेगी फील्ड का दौरा, दौरे से पहले जिलों से लेगी ब्योरा

भविष्य में भी मजदूरों को मिलेगी प्राथमिकता

बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में जब भी नए काम के अवसर आएंगे, तब वर्तमान में 13 दिन काम कर रहे मजदूरों को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ता में उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार, परियोजना प्रमुख आर के अनुभवी, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) नीरज सिन्हा, प्रबंधक आर के चौधरी और बीकेएमएस के प्रतिनिधि अजय महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर