Sunday, November 1, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका MP – MLA कोर्ट में ट्रांसफर, थाना प्रभारी से जुड़ा है मामला

रांची: झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट से विधायक व जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के खिलाफ धनबाद के बरवाअड्डा थाना में पिछले 22 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी मामले में विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई अब मंगलवार एक सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी. डुमरी विधायक के अधिवक्ता शाहनवाज ने दी. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत याचिका को सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, मंगलवार को नई ऱणनीति का ऐलान

एमएलए जयराम महतो के खिलाफ धनबाद के बरवाअड्डा थाना में सरकारी काम में बाधा, लोकसेवक के साथ धक्का मुक्की, गाली-गलौज करने व धमकाने के मामले में विधायक के साथ साथ सुशील मंडल, महेंद्र  साव और राजकुमार मंडल की ओर से भी सोमवार को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधिश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी।

ये है पूरा मामला

दरअसल विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा के थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त 26 को बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो , सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, महेंद्र साव, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और त्रिपुरारी पांडेय सहित अन्य समर्थकों के विरूद्ध बरवड्डा थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर