नई दिल्ली : धार भोजशाला विवाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के यह फैसले कि धार भोजशाला मंदिर ही है, इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। काजी मोइनुद्दीन ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देते हुए गुरुवार रात सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका यानी SLP दाखिल की है। ऐसे में संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट आज इस मुद्दे पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रेज़री से 22.82 लाख की अवैध निकासी मामले में प्राथमिकी दर्ज, अकाउंटेंट समेत बने 2 आरोपी
भोजशाला में महाआरती की तैयारी
इधर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज शुक्रवार को भोजशाला में मां वाग्देवी की महाआरती और विशेष पूजन की तैयारी जोरों पर है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे भोजशाला में महाआरती जबकि दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के ज्योति मंदिर से भोजशाला दर्शन के लिए रवाना होने की तैयारी है।
मंदिर पक्ष का दावा है कि 721 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह पहला अवसर होगा, जब शुक्रवार को भोजशाला परिसर मां वाग्देवी के जयकारों से गूंजेगा। अब तक प्रत्येक शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ते थे। लेकिन आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और महाआरती होगी।
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
वहीं, धार में जिला व पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। इसके अलावा आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।


