Tuesday, November 3, 2026

फेम इंडिया मैगजीन के देश के शीर्ष 25 IPS की सूची में धनबाद SSP प्रभात कुमार शामिल, झारखंड से एकमात्र पुलिस अधिकारी

न्यूज डेस्क : फेम इंडिया मैगजीन की ओर से जारी देश के शीर्ष 25 आइपीएस अधिकारियों की सूची में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें इस सूची में 18वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में शामिल होने वाले झारखंड से वह एकमात्र आइपीएस अधिकारी हैं। धनबाद एसएसपी के रूप में उन्होंने अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध और आर्थिक अपराध के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता दी। प्रभात कुमार इससे पहले रामगढ़, पाकुड़ व जमशेदपुर में एसएसपी का पद संभाल चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी की जांच पर उठे सवाल, अभय तिवारी के पिता को लेकर कोर्ट में दी सफाई

प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस ने संगठित अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ उसकी संपत्ति की कुर्की भी की गई। फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंटों के निष्पादन पर जोर दिया। अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों के निस्तारण, आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया।

फेम इंडिया की राष्ट्रीय सूची में स्थान मिलने को धनबाद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फेम इंडिया मैगजीन भारत की एक गैर-राजनीतिक डिजिटल और प्रिंट पत्रिका है, जो सकारात्मक पत्रकारिता पाजिटिव जर्नलिज्म की अवधारणा पर राजनीति, प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, सामाजिक सेवा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रभावी काम करनेवाले व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को सामने लाती है। विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के कार्यों, उपलब्धियों और जनहित में उनके योगदान के आधार पर फेम इंडिया समय-समय पर सर्वेक्षण और विशेष सूचियां जारी करती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर