Tuesday, November 3, 2026

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के परिजनों से डीजीपी तदाशा मिश्र ने की मुलाकात, झारखंड पुलिस की ओर से अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री व सदर विधायक सुदिव्य कुमार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने इस दौरान मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान डीजीपी ने शोक में डूबे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और अपनी संवेदनाएं जताईं। डीजीपी ने कहा कि दिवंगत मंत्री का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह परिवार के साथ है।

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC PT परीक्षा में जेल में बंद निलंबित उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने व्हाट्सऐप से लीक किया आंसर की : सीआईडी

डीजीपी ने बताया कि 17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म निर्धारित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी, एसपी समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। श्राद्धकर्म के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ली। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर