न्यूज डेस्क: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड धारकों और नए लाभार्थियों के लिए राहत देने का फैसला किया है. जहां सरकार ने 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिया हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके. डिजिटल प्रक्रिया से बनाए नए राशन कार्ड ताकि गरीब और जरुरतमंद को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े. ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरु है.
Highlights:
7,71,384 अपात्र लाभार्थी सूची से हटे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से राजधानी में गरीबों के नए राशन कार्ड नहीं बने है, जिससे जरूरतमंदों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे. अब सरकार ने डिजिटल प्रक्रिया से नए राशन कार्ड बनाने की शुरुआत कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अंत्योदय विजन के तहत कराए गए ऑडिट में पता चला कि करीब 1 लाख 44 हजार लोग ऐसे थे, जिनकी आय तय मानकों से अधिक थी. जिसके बाद सरकार ने 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए हैं, ताकि वास्तव में जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिले.
इसे भी पढ़े: बिहार की उद्योग मंत्री 25 मई को करेगी उद्यमियों से संवाद, 100 से अधिक उद्यमी होंगे शामिल
15 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरु
सीएम ने कहा कि नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से ही शुरू हो चुके हैं. ये आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और बायोमेट्रिक आधारित होगी. वहीं राशन का वितरण भी बायोमेट्रिक तरीके से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और सही व्यक्ति तक पूरा राशन पहुंच सकेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में फूड सिक्योरिटी रूल 2013 को अब पूरी तरह से लागू कर दिया गया है.
केंद्रों में जाकर करें आवेदन
लोग अपने घरों के पास स्थित सुविधा केंद्रों में जाकर आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिए आपकों आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की आय प्रमाण पत्र और परिवार के सदस्यों का विवरण देना होगा. वहीं सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा बढ़ा दी है. जो पहले 1 लाख रुपये थी, उसकी सीमा बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है. फिलहाल इसे आगे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये तक करने की तैयारी चल रही है.


