Tuesday, November 3, 2026

बिहार की उद्योग मंत्री 25 मई को करेगी उद्यमियों से संवाद, 100 से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) ने राज्य के औद्योगिक विकास और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रुप से चर्चा करेगी. एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि राज्य की नवनियुक्त उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ 25 मई को महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम होगा. जिसे लेकर 20 मई की शाम बीआइए सभागार में एक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया था.

महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम को लेकर रामलाल खेतान ने कहा कि राज्य की उद्योग मंत्री ने उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के लिए समय निर्धारित किया है. जो उद्योग जगत के लिए एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना, भूमि आवंटन, बिजली आपूर्ति, वित्तीय सहायता, एमएसएमई से जुड़ी समस्याएं और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़े: धनबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कारोबारी ने फोड़े बम

औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी

बीआइए के अध्यक्ष ने कहा कि 25 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा, एजेंडा तथा प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सुझावों को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. वहीं इस संवाद कार्यक्रम में 100 से भी अधिक उद्यमियों भाग ले सकते है, जो राज्य के औद्योगिक विकास पर अपने सुझावों को उद्योग मंत्री के समक्ष रखेंगे.

इस मुख्य कार्यक्रम के लिए बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सदस्यों को इस बैठक में सक्रिय रुप से भागीदारी देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस सामूहिक प्रयास और सुझावों के माध्यम से ही बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर