Friday, July 31, 2026

हजारीबाग पुलिस के साथ कुख्यात प्रिंस गैंग’ के अपराधी भिड़े, मुठभेड़ में एक शूटर घायल, अन्य फरार

हजारीबाग : बुधवार देर रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब गैंगस्टर प्रिंस खान के हथियारबंद गुर्गों और पुलिस के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक शूटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें : पलामू में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, महिला पर चाकू से वार, तीनों की हालत गंभीर

पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि उसके साथी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस खान गैंग के अपराधी कोल ट्रांसपोर्टिंग रूट पर रंगदारी वसूलने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रणनीतिक तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम चिन्हित जंगल क्षेत्र में पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग में एक शूटर को घायल कर दबोच लिया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जंगलों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर