Tuesday, November 3, 2026

गुरुग्राम में 20 हजार का इनामी बदमाश मुज्जमिल गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं 10 से ज्यादा केस

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश मुज्जमिल को गिरफ्तार कर लिया है। 29 वर्षीय मुज्जमिल मूल रूप से नूंह जिले के शिकरपुर गांव का रहने वाला है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, सेंधमारी और अवैध हथियार रखने के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस के अनुसार मुज्जमिल को हरियाणा के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और तेलंगाना पुलिस भी तलाश रही थी। राजस्थान में एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षकर्मी से मारपीट और लूट के दो मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 इलाके में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और मुज्जमिल को पकड़ लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार नूंह से 3 हजार रुपये में खरीदा था और लूट की वारदात के लिए रखा था।

एटीएम लूट गिरोह से जुड़ा होने का खुलासा

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुज्जमिल एटीएम लूट गिरोह का सक्रिय सदस्य है और कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ नूंह, गुरुग्राम, राजस्थान के झुंझुनूं, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई पुराने मामलों के खुलासे की उम्मीद है और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। उम्मीद है कि पूछताछ में एटीएम लूट और अन्य वारदातों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर