Wednesday, July 22, 2026

पेट्रोल-डीजल का बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी बोले, ‘बड़ा आर्थिक तूफ़ान आने वाला है’

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नवीनतम वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं को छिपाने की कोशिश करते हुए आम नागरिकों पर बोझ डाल रही है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि पिछली मूल्य वृद्धि को मुश्किल से चार दिन हुए हैं, और मोदी सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं का बोझ जनता पर डालने की प्रक्रिया में पूरी तरह से जुटी है। कांग्रेस नेता ने भारत के तेल आयात और विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें : थार में छिपाकर हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, लोहरदगा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

बड़ा ‘आर्थिक तूफ़ान’ आने वाला है

इधर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एक बड़ा ‘आर्थिक तूफ़ान’ आने वाला है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ेगा. राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, अब एक बड़ा आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. उन्होंने जो ढांचा अदानी और अंबानी के पक्ष में बनाया है, वह टिक नहीं पाएगा. दुःख की बात यह है कि इसका असर आम जनता पर पड़ेगा.”

उन्होंने कहा, “इसका असर अदानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे. यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा.” राहुल गांधी ने कहा, “कोई ठोस क़दम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे ख़ुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर