Wednesday, July 22, 2026

थार में छिपाकर हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, लोहरदगा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

लोहरदगा : पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा थार से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा रोड के रास्ते अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सत्यापन और कार्रवाई के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, पीएम मोदी व सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

आगे बताया जा रहा है किछापेमारी के दौरान दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान काले रंग की महिंद्रा थार (JH01 EF 0040) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दो युवकों ने अपनी पहचान साजन नायक और राजन कुमार महतो के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे बिछे काले मैट के नीचे सफेद कागज में छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके से महिंद्रा थार, ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर