Saturday, October 31, 2026

पेपर लीक मामले पर एनटीए को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसके ज़रिए भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि वह पिछले आठ साल में एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं पर एक श्वेत पत्र जारी करे.

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में फिर भड़की हिंसा, तीन नागरिकों की मौत

इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने जांच, गिरफ्तारियों, चार्जशीट या क्लोज़र रिपोर्ट और अभियुक्तिों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा कि अधिक पारदर्शिता से परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी. दरअसल नीट के आयोजन में होने वाली परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से विवाद होता रहा है.

3 मई को हुई नीट की परीक्षा के बारे में 7 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए को शिकायत मिली कि परीक्षा के कई प्रश्न लीक हो गए हैं. उसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यह दोबारा यह परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी. नीट की परीक्षा को लेकर विपक्षी दलों से लेकर अन्य संगठन भी सरकार पर लगातार निशाना साथ रहे हैं. विपक्षी दलों ने इसे लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर