Monday, October 5, 2026

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा वार, आम लोगों हो रही महंगाई की मार

रांची: केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट डॉ राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹70 की बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीम ₹3004.50 हो गया है। 1 सितंबर 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब ₹10 बढ़ाए गए थे। फरवरी महीने से लेकर अभी अक्टूबर महीने तक में करीब ₹1100 कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के रसोई पर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID ने हजारीबाग से दो अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

अभी त्योहारों का सीजन भी आने वाला है और इस तरह से त्योहार में मिठाई, नमकीन, शादी ब्याह में खाना, रेस्टोरेंट का खाना,दूध, चीनी, चायपत्ती, घी, चावल सब की कीमतों पर इसका बुरा प्रभाव देखने को पड़ेगा। भारत में वैसे भी आम आदमी बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा आदि व्याधियों से त्रस्त है उस पर फिर से गैस की कीमतों में वृद्धि आम लोगों के थाली से भोजन का निवाला छीनने का काम करेगी।

केंद्र की भाजपा सरकार पहले ही बेरोजगारी दूर करने में असफल है, भाजपा सरकार देश को जीडीपी आर्थिक वृद्धि दर के भी गलत आंकड़े प्रस्तुत करती है और उस पर यह महंगाई की मार। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी से देश नहीं संभालता है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी दूसरे व्यक्ति को देश चलाने की बागडोर दे देनी चाहिए। अगर नरेंद्र मोदी में जरा सी भी शर्म और नैतिकता बाकी है तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को अविलंब वापस ले लेना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर