रांची: 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में हुई धांधली मामले में शनिवार को सीआईडी ने हजारीबाग जिले से दो आरोपियों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मामले की जांच के दौरान सीआईडी की एसआईटी टीम को दोनों आरोपियों ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में अनुचित साधनों और सांठगांठ का सहारा लेकर सफलता हासिल की थी. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों व दस्तावेजों की जांच के आधार पर की गई है.
इसे भी पढ़ें : CJP का 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सीआईडी इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस पूरे खेल में परीक्षा केंद्र के कर्मी, किसी गिरोह या अन्य किसी बिचौलिए की भूमिका तो नहीं थी. सीआईडी का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अन्य बड़े चेहरों का खुलासा हो सकता है.


