Wednesday, July 22, 2026

तमिलनाडु में किसानों के लिए सीएम विजय का बड़ा एलान, 50,000 रुपए तक के फसल लोन माफ़

न्यूज डेस्क : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने सीमांत किसानों के सहकारी बैंकों से लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल लोन माफ़ कर दिए हैं. सीएम जोसेफ़ विजय ने सोमवार को यह एलान भी किया कि जिन बड़े किसानों ने सहकारी बैंकों से फ़सल लोन लिया है, उन्हें भी 5 हजार रुपये की राहत दी जाएगी. सीएमओ तमिलनाडु ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है.

इसे भी पढ़ें : रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन, फरहान अख्तर ने मांगा 45 करोड़ हर्जाना

यह घोषणा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद की गई. बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर विनोथ, सहकारिता मंत्री वी गांधीराज, वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. सरकार के मुताबिक, विजय के इस फ़ैसले से लगभग 14,22,000 किसानों को फ़ायदा होगा और सरकार पर 2,044.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ख़र्च आएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर