Thursday, October 29, 2026

रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन, फरहान अख़्तर ने मांगा 45 करोड़ का हर्ज़ाना

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगा दिया है। यह फैसला सोमवार शाम को लिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अभिनेता-निर्देशक फरहान की शिकायत के बाद की गई है। मामला फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है। आरोप है कि रणवीर सिंह ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू होने के बाद अचानक प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

फरहान अख्तर को 45 करोड़ का नुकसान

फरहान अख्तर ने FWICE और प्रोड्यूसर्स गिल्ड से शिकायत करते हुए कहा कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारी, शूटिंग शेड्यूल और री-वर्क पर पहले ही काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। फरहान का कहना है कि फिल्म के लिए सेट डिजाइन, लोकेशन प्लानिंग और अन्य प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका था। ऐसे समय पर मुख्य अभिनेता का फिल्म छोड़ना प्रोडक्शन टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

pressrelease 1779713048

FWICE ने रणवीर को भेजे थे नोटिस

FWICE अध्यक्ष के अनुसार फेडरेशन ने रणवीर सिंह को 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई को रिमाइंडर भी भेजे थे। हालांकि रणवीर सिंह की ओर से जवाब में कहा गया कि यह मामला कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी शर्तों से जुड़ा है, इसलिए इसका समाधान अदालत या उचित कानूनी मंच पर होना चाहिए। रणवीर के अनुसार FWICE इस विवाद को सुलझाने का सही मंच नहीं है।

डॉन 3 की घोषणा 2023 में हुई थी

फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म डॉन 3 की घोषणा रणवीर सिंह के साथ की थी। यह फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी थी। इससे पहले 2006 में शाहरुख खान स्टारर डॉन और 2011 में डॉन 2 रिलीज हुई थीं। शुरुआत में फिल्म में कियारा आडवाणी को भी कास्ट किया गया था, लेकिन प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। बाद में कृति सेनन के फिल्म में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं।

स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर भी विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच स्क्रिप्ट को लेकर भी मतभेद थे। कहा गया कि रणवीर फिल्म में ज्यादा गाली-गलौज और हिंसक दृश्य चाहते थे, लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच रणवीर अपनी दूसरी फिल्म धुरंधर में व्यस्त हो गए और डॉन 3 की शूटिंग लगातार टलती रही। बाद में अभिनेता ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने भी रणवीर और फरहान को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का समय दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अब FWICE के बैन के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। हालांकि रणवीर सिंह की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार पुलिस के दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत और 22 घायल

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर