Tuesday, November 3, 2026

सीएम सम्राट चौधरी सोमवार को खिजरसराय में टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे भूमि पूजन, तैयारियां तेज

न्यूज डेस्क: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी 15 जून यानी कल गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड पहुंचेंगे. जहां वे पहली बार खिजरसराय का दौरा करेंगे. उनके आगमन की तैयारियां जोरों से चल रही है. प्रशासनिक अधिकारी और एनडीए नेता इस कार्यक्रम को पूर्ण रुप से सफल बनाने में जुटे है. सीएम के आगमन से पहले पूरे सभा स्थल की निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया. वहीं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पूरे इलाके में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गांव में उत्साह का माहौल

सीएम प्रस्ताविक दौरे को लेकर गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सभा स्थल का निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य सभी जरुरी तैयारियों की समीक्षा की और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. वहीं इस कार्यक्रम के संबंध में चिरैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार उनके गांव में किसी मुख्यमंत्री की आगमन होगा. यह पूरे गांव के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और सीएम के स्वागत के लिए लोग काफी उत्साहित है.

इसे भी पढ़े: गढ़वा में प्रेम प्रसंग मामले में Airtel टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सीएम करेंगे भूमि पूजन

सीएम सम्राट वहां पहुंचकर टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे. जहां इस परियोजना को क्षेत्र के विकास होगा. वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे लोगों को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे. जिस स्थान पर टेक्नोलॉजी सेंटर की निर्माण हो रहा है, उस स्थान पर पहले वीरान जंगल हुआ करता था. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली है. जहां अब सीएम के हाथों से भूमि पूजा की जाएगी.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

जानकारी के अनुसार, परियोजना स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण का काम पूरा हो चुका है. वहीं बाकी बची तैयारियां भी अंतिम चरण पर है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन दिन-रात मेहनत कर रही है. वहीं सूक्ष्ण, लघु एवं माध्यम उद्यम विभाग की ओर से एक्सटेंशन सेंटर का शिलान्यास भी किया जाएगा. केंद्र की शुरुआत होने से क्षेत्र में कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगी. जिसे लेकर गांव के आसपास वाले इलाकों में भी उत्साह का माहौल है.

You tube में हमारे Air Now चैंनल से जुड़े और देखें देश दुनिया की सभी खबरें:  

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर