Saturday, October 31, 2026

गढ़वा में प्रेम प्रसंग मामले में Airtel टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज डेस्क: गढ़वा में रविवार को खरौंधी मुख्यालय के पास एक युवक एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया. युवक की पहचान आदित्य कुमार खरौंधी क्षेत्र निवासी के रुप में हुई है. उसने प्रेम प्रसंग के कारण ऐसा कदम उठाया है. वहीं मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं मौके पर लड़की के पहुंचने ही युवक नीचे उतर गया. जिसे पुलिस अपने साथ थाने ले गई.

शादी करने की मांग 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदित्य कुमार का मझिगवां गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिससे शादी करने की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया. टावर के ऊपर रहकर वह लगातार कहता रहा कि अगर उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई जाएगी तो वह वहीं से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस चेतावनी के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. एएसआई दुबे अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया.

इसे भी पढ़े : झारखंड के कई जिलों में मॉनसून बारिश का येलो अलर्ट जारी, सुरक्षित रहने की अपील

घंटों तक चला ड्रामा

घटना के दौरान टावर के पास सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और घंटों तक तमाशा देखते रखें. वहीं मौजूद कुछ लोगों ने युवक की जान की चिंता करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. इस बीच एयरटेल टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टावर परिसर को सुरक्षित रुप से घेर दिया जाए और सुरक्षा मानकों का पालन करने का आदेश दे, ताकि दोबारा कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो. कई घंटों तक ड्रामा चलने के बाद युवक की प्रेमिका भी मौके पर पहुंची जिसके कहने पर युवक टावर से नीचे आ गया. वहीं काफी देर से युवक को उतारने का प्रयास कर पुलिस ने युवक को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई.

आज ही हमारे चैनल को यूट्यूब में Subscribe करें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर