Saturday, June 20, 2026

सीएम सम्राट चौधरी ने दिया 15 दिनों का समय, लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का अल्टीमेटम

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, इस आवास को खाली कराने के लिए 25 नवंबर 2025 को भी आदेश जारी किया गया था। हालांकि, अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और आवास खाली नहीं किया गया। इसके बाद सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए नया अल्टीमेटम जारी किया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कौन-कौन रहते हैं इस आवास में

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी आवास में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। यह आवास लंबे समय से लालू परिवार के नाम से जुड़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी के अलावा कुछ हारे हुए विधायकों को भी सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है। भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक राज्य सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: पलामू डीसी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिला समन्वय समिति की बैठक

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर