Saturday, June 20, 2026

Netflix का बड़ा फैसला!-विवाद के बाद वापसी कर रहा ‘India’s Got Latent’ सीजन 2

मुंबई : कॉमेडी रियलिटी शो ‘India’s Got Latent’ का पहला सीजन विवादों के चलते बीच में ही बंद करना पड़ा था। लेकिन अब ये वापसी कर रहा है और धमाके के साथ। स्टैंड-अप स्पेशल ‘Samay Raina Still Alive’ में समय रैना ने ऐलान किया था कि IGL का सीजन 2 आएगा और इस बार ये Netflix पर स्ट्रीम होगा। शो की हाइप इतनी ज्यादा है कि Netflix ने अपना सबसे बड़ा नियम ही बदल दिया।

Netflix + YouTube पर साथ रिलीज़ होगा IGL S2 

कुछ दिन पहले समय रैना और Netflix ने मिलकर पोस्ट किया था कि ‘India’s Got Latent Season 2’ Netflix पर आएगा। पहला सीजन पूरा YouTube पर था और सुपरहिट रहा था, इसलिए फैंस Netflix-एक्सक्लूसिव की खबर से नाराज हो गए थे। उन्हें लगा समय ने धोखा किया। लेकिन फिर Netflix ने एक प्रोमो ड्रॉप किया जिसमें समय, बलराज सिंह घई और शो के बॉडीगार्ड नजर आए।

इसके बाद समय ने इंस्टा स्टोरी में बड़ा अपडेट दिया – Netflix ने IGL S2 के लिए स्पेशल एक्सेप्शन रखा है। ये शो पहली बार Netflix और YouTube पर एक साथ रिलीज़ होगा। समय का दावा है कि दुनिया में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

19 जून शाम 7 बजे ड्रॉप होगा पहला एपिसोड 

समय ने कन्फर्म किया कि सीजन 2 का पहला एपिसोड 19 जून 2026 को शाम 7 बजे लाइव होगा। गेस्ट लिस्ट अभी ऑफिशियल नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों से लग रहा है कि शो की शुरुआत आलिया भट्ट और शरवरी से होगी। माना जा रहा है कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने IGL के मंच पर आएंगे।

क्या था विवाद? 

IGL का पहला सीजन YouTube पर था और जबरदस्त वायरल हुआ था। विवादों के बाद इसे बंद करना पड़ा था। अब वापसी के साथ ही शो ने OTT का ट्रेंड ही बदल दिया है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर