Saturday, June 20, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने रायरंगपुर में 47,600 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, जन्मदिन पर दी बधाई

रायरंगपुर, मयूरभंज: ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने पर शनिवार को मयूरभंज के रायरंगपुर में ‘विकास रा धारा, ओडिशा सारा’ कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही मंच पर नजर आए और राज्य की 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।कार्यक्रम में CM मोहन चरण माझी, राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति समेत कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी मौजूद रहे।

PM मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

PM मोदी एक दिन के ओडिशा दौरे पर आए। भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर से वो पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से मयूरभंज के पहाड़पुर हेलीपैड पहुंचे। वहां राज्यपाल, CM माझी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद PM मोदी CM के साथ पहाड़पुर गांव पहुंचे – ये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ससुराल है। राष्ट्रपति और PM का एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना दुर्लभ माना जा रहा है।

आदिवासी संस्कृति को सम्मान

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने पहाड़पुर के पवित्र उपवन संथाली जाहेरा और हो जाहेरा का दौरा किया। दोनों ने पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की और पौधे लगाए। आदिवासी संस्कृति से जुड़े इस स्थल पर दोनों नेताओं की मौजूदगी को आदिवासी समाज की विरासत के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

47,600 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू

रायरंगपुर कार्यक्रम में राष्ट्रपति और PM ने मिलकर 47,600 करोड़+ की कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, ऊर्जा, सिंचाई और अन्य विकास योजनाएं शामिल हैं। इनसे राज्य में रोजगार के नए अवसर बनेंगे और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे और दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

PM मोदी ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई 

PM मोदी ने कहा – “आज का दिन और खास है क्योंकि मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे साथ हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। ओडिशा की बेटी आज देश के सर्वोच्च पद पर है, ये हम सबके लिए गर्व की बात है।”

डबल इंजन सरकार की ताकत बताई PM ने

PM ने ओडिशा को ‘डबल इंजन सरकार’ की बधाई दी। उन्होंने कहा – “ओडिशा सरकार 2 साल से जनता के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। डबल इंजन की खासियत ये है कि सरकार खुद जनता तक पहुंचती है। हमारा लक्ष्य है कि आम नागरिक को समाधान के लिए भटकना न पड़े।”

CM माझी ने गिनाईं उपलब्धियां

CM मोहन चरण माझी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। राज्य सरकार ने 2 साल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘सुभद्रा योजना’ और हेल्थ सेवाओं के लिए ‘आयुष्मान योजना’ का जिक्र उन्होंने खास तौर पर किया।

विकास + संस्कृति का संगम

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी की संयुक्त मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया। एक तरफ हजारों करोड़ की विकास योजनाएं शुरू हुईं, दूसरी तरफ आदिवासी परंपराओं को सम्मान मिला। ओडिशा सरकार के 2 साल का ये आयोजन विकास और सांस्कृतिक विरासत के मेल का प्रतीक बन गया।

इसे भी पढ़े: https://airnow.co.in/knowing-how-much-protein-you-get-from-2-boiled-eggs-you-will-also-start-eating-them-daily/

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर