Thursday, August 6, 2026

बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

कोलकाता : कांग्रेस ने राज्य नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता की नियुक्ति है. साथ ही पार्टी ने तत्काल प्रभाव से इसकी मंजूरी दे दी है. पार्टी ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है.

AICC ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए आदेश में कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल का नेता और उपनेता की नियुक्ति की गई है. यहां पार्टी ने जुल्फिकार अली को पार्टी का नेता घोषित किया है. वहीं, मम को उपनेता नियुक्त किया है.

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में शिवसेना में उठापटक पर बोले अमित शाह, ‘अब कोई गुट बचा नहीं, शिवसेना एक हो गई’

जुल्फिकार अली पश्चिम बंगाल की राजनीति के एक जाने माने नेता है. मुर्शिदाबाद के रानीनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं. उनका बैकग्राउंड बिजनेस से जुड़ा हुआ है. उन्होंने माध्यमिक शिक्षा हासिल की है. वहीं उपनेता बनाए गए मोताब शेख मुर्शिदाबाद के फरक्का विधानसभा से विधायक हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से हुई है. वह अपना एक बिजनेस चलाते हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपने पास 17 करोड़ की संपत्ति बताई थी. हाल की चुनाव में उन्होंने बीजेपी के सुनील चौधरी को 8 हजार 193 वोटों के अंतर से हराया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर