Thursday, November 5, 2026

महाराष्ट्र में शिवसेना में उठापटक पर बोले अमित शाह, ‘अब कोई गुट बचा नहीं, शिवसेना एक हो गई’

न्यूज डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित एक रैली में राज्य की पार्टी शिवसेना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब शिवसेना में ‘कोई गुट नहीं बचा’ है, शिवसेना ‘एक ही हो गई’ है. अमित शाह का बयान ऐसे वक़्त पर आया है, जब शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की ख़बरें हैं. पार्टी के संसदीय दल की बैठक में ये छह सांसद नहीं पहुँचे थे.

इसे भी पढ़ें: Netflix का बड़ा फैसला!-विवाद के बाद वापसी कर रहा ‘India’s Got Latent’ सीजन 2

शनिवार को कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अपने संबोधन के दौरान वहां मौजूद प्रमुख लोगों के नामों का ज़िक्र कर रहे थे. तभी उन्होंने कहा, “मेरे साथ उपस्थित मेरे मित्र और महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी, शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी… पहले शिंदे जी के पीछे शिवसेना शिंदे गुट कहना पड़ता था, अब कोई गुट बचा नहीं है. एक ही शिवसेना हो गई है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर