Thursday, October 29, 2026

झारखंड में 1042 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: झारखंड में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे 1042 अभ्यर्थियों का सपना अब पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून 2026 को राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में इन नवनियुक्त सहायक आचार्यों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

दोपहर एक बजे से होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी जिलों से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिला स्थापना समितियों की अनुशंसा के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें: 27 साल बाद मिला न्याय: झारखंड हाई कोर्ट ने डायन-बिसाही हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद से किया बरी

कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक

सरकार के इस कदम से राज्य के उन सरकारी स्कूलों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से सिंगल टीचर या शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे थे। इसके तहत प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) के लिए कुल 274 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8), उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाने के लिए 768 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।

मिडिल स्कूलों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को सबसे ज्यादा नियुक्ति

कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों में विषयवार पढ़ाई को मजबूत करने के लिए तीन मुख्य स्ट्रीम में शिक्षकों की बहाली की गई है। हर स्कूल में भाषा, गणित एवं विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि विषयवार नियुक्ति से स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी और छात्रों को सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

विषय (Subject) नियुक्त होने वाले शिक्षकों की संख्या
सामाजिक विज्ञान (Social Science) 387
गणित एवं विज्ञान (Maths & Science) 231
भाषा (Languages) 150
कुल (Total) 768

 

ये भी पढ़ें: झारखंड SIR: 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, गलत जानकारी देने पर जेल की सजा; जानें नागरिकता के 3 नए नियम

पलामू में सबसे ज्यादा, रामगढ़ में सबसे कम नियुक्तियां

इस बहाली में जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें, तो पलामू जिले के स्कूलों को सबसे ज्यादा 123 नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। वहीं, रामगढ़ जिले के खाते में सबसे कम केवल 4 शिक्षक आए हैं।

जिलों में नियुक्तियों की स्थिति: पलामू (123), गिरिडीह (92), कोडरमा (81), साहिबगंज (63), पश्चिमी सिंहभूम (61), देवघर (59), दुमका (54), गोड्डा (53), पाकुड़ (51), धनबाद (42), लातेहार (41), जामताड़ा (39), पूर्वी सिंहभूम (39), रांची (36), गढ़वा (34), सरायकेला-खरसावां (34), गुमला (27), बोकारो (24), सिमडेगा (21), हजारीबाग (15), खूंटी (12), लोहरदगा (11)।

26 हजार शिक्षकों की बहाली का लक्ष्य; आधा सफर तय

राज्य सरकार ने साल 2023 में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए करीब 26 हजार सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 12,500 शिक्षकों को नौकरी मिल चुकी है। वहीं 29 जून को 1042 और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी।

शिक्षा विभाग का स्पष्ट कहना है कि शेष बचे रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी रहेगी ताकि राज्य के हर गरीब बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सरकार को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था मजबूत होगी और छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ये खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर