नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीजेपी ने अपनी तीन मांगें रखी, 1. सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई, 2. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और 3. आत्महत्या करने वाले सभी NEET उम्मीदवारों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा. वहीं, सीजेपी ने दावा किया है कि जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है, वे कि इन मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे और इसके लिए समय भी मांगी है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : लोकसभा व राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक
जेपी नड्डा का बयान

सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कहा है कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.
दीपके हिरासत में नहीं
इधर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके को न तो हिरासत में लिया गया और न ही अरेस्ट किया गया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा दीपके को हिरासत में लेने की जानकारी दी थी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच बैठक खत्म हुई. बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लिया.


