Wednesday, July 22, 2026

CID ने अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ आवास पर दी दस्तक, जाली हस्ताक्षर का मामला

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल के आपराधिक जांच विभाग की एक टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची. राज्य में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है.

इस दौरान सीआईडी ने यह कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर 4 अधिकारियों की टीम उनके आवास पहुंची, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और इंतजार करने के बाद एक अंदर से व्यक्ति बाहर आया.

समर्थन पत्र से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, घर से बाहर निकले व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि अभिषेक बनर्जी घर पर नहीं हैं. जिसके बाद सीआईडी ने औपचारिकता पूरी करते हुए उस व्यक्ति की पहचान नोट की और वहां से वापस चली गयी. उन्होंने वहां से जाने के बाद भी एहतियात के तौर पर हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस को आवास के बाहर तैनात किया है. फिलहाल अधिकारियों ने अचानक आवास पहुंचने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, ये मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाने के लिए सौंपे गये समर्थन पत्र से जुड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़े: रिम्स रांची के पीजी छात्र की संदिग्ध मौत से रिम्स परिसर में शोक का माहौल, मामले की गंभीरता से जांच जारी

जाली हस्ताक्षर का आरोप 

विधानसभा सचिवालय ने पत्र पर किये गये कुछ हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें से कुछ हस्ताक्षर ‘जाली’ हो सकते हैं. सीआईडी की टीम इसी मामले को लेकर अभिषेक बनर्जी से पूछताछ या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सीधे उनके आवास पहुंची थी, लेकिन इस दौरान वो घर पर मौजूद नहीं थे.

अभिषेक बनर्जी कोलकाता के बेलेघाटा इलाके के वार्ड नंबर 35 में चुनाव के दौरान मारे गये तृणमूल कार्यकर्ता विश्वजीत पटनायक के घर पहुंचे थे. जहां इस दौरान तृणमूल विधायक कुणाल घोष भी मौजूद थे. अभिषेक ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधा और उनकी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया.

TMC ने BJP को लेकर कहा 

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि सीआईडी की यह सक्रियता भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर की गयी प्रतिशोध की राजनीति करार है. वहीं इसे लेकर पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि कोयला तस्करी और शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब नये-नये आधारहीन मामले बनाकर अभिषेक बनर्जी को परेशान किया जा रहा है. सीआइडी के मामले पर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब सीबीआई-ईडी के सामने सिर नहीं झुकाया तो सीआइडी क्या है. वो जितना भी कोशिश कर लें, कभी सिर नहीं झुकाउंगा. चाहे केएमसी के जरिये नोटिस भेज दें, कितनी भी एजेंसियां लगा लें, मैं झुकने वाला नहीं हूं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर