Saturday, October 31, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को अत्याधुनिक 84 वाहनों की दी सौगात, कहा – राज्य की कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इससे पहले पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव : नीतीश, लालू, उपेंद्र समेत कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 30 जुलाई को होगा मतदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार, पुलिस महानिदेशक, निगरानी जे०एस० गंगवार, पुलिस महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर