Tuesday, July 21, 2026

बांकीपुर उपचुनाव : नीतीश, लालू, उपेंद्र समेत कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 30 जुलाई को होगा मतदान

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अब 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। उपचुनाव को लेकर 40 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिसमें 14 उम्मीदवारों के नामांकन त्रुटियों की वजह से खारिज हो गए तो वहीं एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं. इसमें प्रमुख मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार, राजद के रेखा कुमारी के अलावा जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के बीच होना है. इसके अलावा छोटे-छोटे मान्यता प्राप्त दलों 13 उम्मीदवारों के अलावा 9 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में खड़े हैं.

इसे भी पढ़ें : SIR में मतदाता सूची से नाम हटने से नागरिकता जाने के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट का आया ये जवाब

लालू, नीतीश और उपेंद्र बने उम्मीदवार

प्रशांत किशोर: जनसुराज, नीरज कुमारः भाजपा, रेखा कुमारी: राजद, बैजनाथ प्रसाद : भारतीय जवान किसान पार्टी, प्रदीप कुमारः भारतीय आम आवाम पार्टी, बिनोद रायः बिहार जस्टिस पार्टी, जितेंद्र दुबेः अखिल भारतीय जनसंघ,  प्रेमशंकर प्रसादः प्राउटिस्ट ब्लॉक, मनोरंजन कु श्रीवास्तवः प्रगतिशील जनता पार्टी, तनवीर आलमः राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी, निरंजन कुमार आचार्य: राइट टू रिकॉल पार्टी, उपेन्द्र साहनी: राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, अशोक कुमारः समता पार्टी, मनीष शर्माः राष्ट्रीय अपना दल, रामबाबू प्रसादः राष्ट्रीय गरीब दल, सूरज कुमार यादवः पीपीआई, सुकेश कुमारः निर्दलीय, बागिश नन्दनः निर्दलीय, अभय चौधरीः निर्दलीय, सिकंदर कुमारः निर्दलीय, महेश कुमारः निर्दलीय, अनिल दासः निर्दलीय, लालू प्रसाद यादवः निर्दलीय, नीतीश कुमार : निर्दलीय, ब्रजेश पटेलः निर्दलीय

चुनाव तैयारी पर बोले डीएम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को घर पर मतदान की सुविधा मिलेगी। यहां इस आयुवर्ग के 3166 मतदाता हैं जिनमें से 43 लोगों ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है। डीएम ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वीप अभियान के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

डीएम के अनुसार 422 मतदान केंद्रों पर 3,79,616 कुल मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,00,060 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,79,533 के साथ साथ ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 23 और ओवरसीज मतादाताओं की संख्या 14 है. इसी तरह 18-19 साल के 4998 मतदाता हैं तो सेवा निर्वाचकों की संख्याा- 269 है.

14 कंपनी सीआरपीएफ तैनात

उपचुनाव को लेकर पटना एसएसपी कार्तिकय के शर्मा ने बताया कि चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 14 कंपनी सीआरपीएफ की तैनात होगी। इसके अलावा बिहार पुलिस और सैफ के जवानों की तैनाती भी पर्याप्त संख्या में होगी। बांकीपुर की सीमा और आसपास के इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। अब तक दो हथियार, 16 कारतूस बरामद भी किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दो एफआईआर भी दर्ज किया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर