Sunday, November 1, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “कौन बनेगा करोड़पति” में एक करोड़ जीतने वाले विजेता को दी बधाई

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 में एक करोड़ की राशि जीतने वाले रांची के डोरंडा निवासी व सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि “बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उज्ज्वल प्रदर्शन किया है।

बता दें कि बिप्लब बिस्वास ने 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल की। वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान और आत्मविश्वास की होस्ट और सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन एवं दर्शकों ने सराहना की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर