नई दिल्ली: सीबीएसई की ओर से नया मामला सामने आया है। सीबीएसई की ओर से एप्लाइड मैथमेटिक्स का पेपर सोमवार को आयोजित किया गया। लेकिन हैरानी की बात ये है की इस प्रश्न पत्र के फ्रंट पेज पर लगा क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब ओपन हो रहा है, जिस पर फॉरेन म्यूजिक बज रहा है। जबकि क्यूआर कोड पेपर कोड स्कैन करने के लिए दिया जाता है। सोशल मीडिया पर यह स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षकों के बीच भी परीक्षा केंद्रों पर इसको लेकर सीबीएसई की खिल्ली उड़ रही है. ऑनलाइन चल रहे पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने ‘Never Gonna Give You Up’ पर रीडायरेक्ट किया गया, जिसे इंटरनेट पर “रिकरोल” मीम के नाम से जाना जाता है।
Highlights:
सीबीएसई ने दी सफाई
इस मामले में सीबीएसई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रश्न पत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए जाते हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है। कुछ प्रश्न पत्र सेट में एक क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुलने की जानकारी सामने आई है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्र पूरी तरह जेन्युइन हैं और उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड ने यह भी कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


