Tuesday, September 15, 2026

रांची में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 250 प्रेशर हॉर्न और 400 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और शोर प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए रांची पुलिस ने जब्त किए गए प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन परिसर में की गई, जहां ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर की अगुवाई में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 250 से अधिक प्रेशर हॉर्न और करीब 400 मॉडिफाइड साइलेंसर को एक साथ नष्ट किया गया।

एक महीने तक चला विशेष अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बीते एक महीने के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 700 से ज्यादा बाइक और कार चालकों का चालान काटा गया। जांच में पाया गया कि कई वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखे थे। पुलिस के अनुसार, मोटर वाहन नियमों के तहत प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे तेज और असहनीय आवाज निकलती है, जो आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। चालान काटने के साथ ही इन उपकरणों को जब्त किया गया था।

अस्पताल और रिहायशी इलाकों में परेशानी

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण सबसे ज्यादा परेशानी अस्पतालों के आसपास और रात के समय होती थी। तेज आवाज से मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने कहा कि यह कार्रवाई नियम तोड़ने वालों के लिए साफ संदेश है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा, ताकि वहां के लोगों को भी शोर प्रदूषण से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव के खाली किए गए बंगले से सामान गायब होने का लगाया आरोप

तेज और भ्रामक लाइट्स पर भी कार्रवाई

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर ही नहीं, बल्कि वाहनों में लगी तेज और भ्रामक लाइट्स को भी नष्ट किया गया है, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। रांची पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और शांत यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर