Tuesday, July 21, 2026

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा, एंडी बर्नम बने 59वें प्रधानमंत्री

न्यूज डेस्क : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाक़ात की. सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान यह एक पारंपरिक औपचारिकता मानी जाती है. इस मुलाक़ात के थोड़ी देर बाद एंडी बर्नम, किंग चार्ल्स से मिलने पहुंचे हैं.

स्टार्मर के राजमहल आने के संबंध में ‘बकिंघम पैलेस’ ने एक बयान जारी कर कहा, “सांसद सर कीएर स्टार्मर ने आज सुबह राजा से मुलाक़ात की. प्रधानमंत्री और ट्रेज़री के फ़र्स्ट लॉर्ड के पद से अपना इस्तीफ़ा सौंपा. महामहिम ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया. लेडी स्टार्मर का भी राजा ने स्वागत किया.”

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने रखी तीन मांगें, मंत्री ने कहा- ‘थोड़ा समय दीजिये’

एंडी बर्नम बने 59वें प्रधानमंत्री 

एंडी बर्नम आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से हुई एक निजी मुलाक़ात के दौरान सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है. उधर, डाउनिंग स्ट्रीट पर लेबर पार्टी के दर्जनों नेता इकट्ठा हो रहे हैं. इनमें से कुछ को नई सरकार में अहम भूमिकाएं मिल सकती हैं. एंडी बर्नम इससे पहले भी लेबर पार्टी का नेता बनने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.

1970 में लिवरपूल में जन्मे बर्नम का पालन-पोषण वॉरिंगटन के पास एक गांव में हुआ. उनके पिता ब्रिटिश टेलीकॉम में इंजीनियर थे, जबकि मां रिसेप्शनिस्ट थीं. दोनों लेबर पार्टी के मज़बूत समर्थक थे, जिसके कारण बर्नम की राजनीति में दिलचस्पी कम उम्र में ही पैदा हो गई.

ब्रिटेन में जीवित 9 पूर्व प्रधानमंत्री

स्टार्मर के इस्तीफ़े के बाद ब्रिटेन में जीवित पूर्व प्रधानमंत्रियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है. इन पूर्व प्रधानमंत्रियों में जॉन मेजर, टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज़ ट्रस, ऋषि सुनक और कीएर स्टार्मर शामिल हैं. 83 वर्षीय जॉन मेजर सबसे उम्रदराज़ जीवित पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जबकि 46 वर्षीय ऋषि सुनक सबसे कम उम्र के पूर्व प्रधानमंत्री हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर