Monday, November 2, 2026

यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की हुई मौत, 3 अन्य घायल

न्यूज डेस्क : यूपी के हमीरपुर जिला स्थित बेतवा नदी पर लगभग एक किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गुरुवार रात लगभग तीन बजे ढह गया। इस घटना में मलबा में दबने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। तीनों पिलर के पास बने स्थान में फंस गए हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे, तो इस दौरान ही अचानक आंधी व बारिश होने की वजह से यह घटना हुई है। पुल का निर्माण ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : UPSC ने 194 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 12 जून 2026 तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर फंसे घायलों व मलबे में दबे शवों को निकालने के प्रयास में जुट गई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक व घायल बांदा और हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। इधर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास से कराया जा रहा था।

मृतकों की पहचान

घटना में मृतकों की पहचान लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष, कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष, सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष, सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष, पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष और राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई हैं वहीं घायलों की पहचान भूरागढ़ बांदा निवासी अवधेश निषाद और कल्लू यादव के अलावा नरैनी बांदा निवासी राजेश निषाद के रूप में हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर