Friday, July 24, 2026

Breaking : CM पद की शपथ लेते ही विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से दिया इस्तीफा

Tamil Nadu : तमिलनाडु के नए सीएम और तमिलगा वेत्री कड़गम के चीफ जोसेफ विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से इस्तीफा दे दिया है. विजय ने तमिलनाडु चुनाव में दो सीटों पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से जीत दर्ज की थी. लेकिन सीएम बनते ही उन्होंने पेरम्बूर सीट को अपने पास रखने का फैसला किया. यानी पेरम्बूर से जोसेफ विजय विधायक बने रहेंगे.

रविवार को ही विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक फोर्ट सेंट जॉर्ज स्थित सचिवालय में पदभार संभाला.

“न्याय के नए युग की शुरुआत होगी”

शपथ ग्रहण समारोह के बाद बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु में वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के नए युग की शुरुआत करेगी. उन्होंने खुद को आम जनता का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं आते, बल्कि एक साधारण परिवार से निकले व्यक्ति हैं.

दो साल पहले बनाई पार्टी

बता दें कि तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की औपचारिक शुरुआत 2024 में हुई थी. हालांकि विजय लंबे समय से अपनी फिल्मों और सामाजिक गतिविधियों के जरिए एक सामाजिक रूप से जागरूक सार्वजनिक व्यक्तित्व के तौर पर देखे जाते रहे हैं.

उनकी फिल्मों में भ्रष्टाचार, नशे की समस्या और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके कारण 2009 से ही उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जाती रही थीं। राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पहले भी विजय कई सामाजिक अभियानों और जनकल्याण गतिविधियों से जुड़े रहे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर